Road Accident : गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Apr, 2026 01:48 PM

road accident a tractor trolley loaded with sugarcane crushed two bike riders

हरियाणा के पानीपत में सनौली रोड पर स्थित कुराड़ गांव के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में सनौली रोड पर स्थित कुराड़ गांव के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी वर्कशॉप से काम खत्म कर गांव कुराड़ लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सीधे ट्रॉली से टकरा गई।

PunjabKesari

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!