Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Mar, 2026 02:28 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (NH-44) स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (NH-44) स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने पंप के ऑफिस में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और करीब 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय पंप के कर्मचारी पास के कमरे में सोते रहे।
अगली सुबह जब कर्मचारियों ने ऑफिस के टूटे ताले देखे, तो तुरंत पंप संचालक और डायल-112 पर सूचना दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। फुटेज में दोनों आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए।
पंप मालिक दीपक मलिक, निवासी किशनपुरा के अनुसार वे रात करीब 8 बजे ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। रात की ड्यूटी पर मौजूद दो कर्मचारी दीपक और क्रिस करीब 1 बजे अपना काम खत्म कर पास के कमरे में सोने चले गए थे। इसी दौरान करीब 2 बजे दो युवक हथियारों के साथ पहुंचे और ऑफिस, अलमारी व मेज के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे 12 हजार रुपये लेकर वे मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)