Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Apr, 2026 10:20 PM

गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी स्टोर में लाखों की चोरी करने का आरोप का स्टोर मैनेजर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुड़गांंव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी स्टोर में लाखों की चोरी करने का आरोप का स्टोर मैनेजर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मूलरूप से दिल्ली के राेहिणी निवासी सुमित गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर हाउस ऑफ रिंग नाम से शोरूम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने विशाल यादव नाम के युवक को स्टोर मैनेजर के पद पर रखा था। बीते 31 मार्च को जब विशाल दोपहर तक काम पर नहीं पहुंचा, तो सुमित ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शक होने पर जब शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो विशाल जेब में पैसे डालता हुआ साफ दिखाई दिया।
स्टॉक और कैश की जांच करने पर मालिक के होश उड़ गए। शोरूम से एक लाख 28 हजार रुपये की नकदी और 20 सोने की कीमती अंगूठियां गायब थीं। आरोपी मैनेजर मौका पाकर कीमती सामान और कैश लेकर रफूचक्कर हो गया। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने सुमित गर्ग की शिकायत पर भारतीय मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।