रक्षक ही भक्षक? करनाल में गर्भवती महिला को ANM ने डंडे से पीटा, रूह कंपा देगा वीडियो

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 12:34 PM

the protector turns predator anm beats pregnant woman with a stick in karnal v

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा स्थित एक स्वास्थ्य उप-केंद्र में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक एएनएम (ANM) और कार्ड बनवाने आई एक गर्भवती महिला के बीच हिंसक

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा स्थित एक स्वास्थ्य उप-केंद्र में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक एएनएम (ANM) और कार्ड बनवाने आई एक गर्भवती महिला के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

 
पीड़ित महिला ममता का आरोप है कि वह दो महीने की गर्भवती है और अपना सरकारी कार्ड बनवाने के लिए पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर काट रही थी। ममता के अनुसार, जब उसने एएनएम से कार्ड बनाने की गुहार लगाई, तो कर्मचारी ने सहयोग करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया और काम करने से साफ मना कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान माहौल तब गरमा गया जब दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई। ममता का आरोप है कि एएनएम अचानक आपा खो बैठी और उसने पास पड़ा एक डंडा उठा लिया। महिला ने बताया कि एएनएम ने उस पर डंडे से हमला किया, जो उसे लगा भी। ममता ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह गर्भवती है और इस तरह के हमले से उसके होने वाले बच्चे को बड़ा नुकसान हो सकता था।

 घटना के दौरान जब साथ आए एक युवक ने इस हंगामे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना शुरू किया, तो एएनएम का गुस्सा और बढ़ गया। आरोप है कि वीडियो बनता देख महिला कर्मचारी और अधिक आक्रामक हो गई और हाथापाई पर उतारू हो गई।

एएनएम का पक्ष
"मुझे अनपढ़ कहा और धक्का दिया" दूसरी ओर, आरोपी एएनएम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कर्मचारी का कहना है कि विवाद की शुरुआत मरीज के परिजनों की ओर से हुई थी।उन्होंने बताया: परिजनों ने उन्हें 'अनपढ़' कहकर अपमानित किया। एएनएम का आरोप है कि परिजनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिसके बाद उन्होंने बचाव में डंडा उठाया था।  परिजनों ने एक दिन पहले भी आशा वर्कर के साथ फोन पर बदतमीजी की थी।झगड़े की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच का मुख्य आधार बनाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!