हरियाणा बोर्ड के इन परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षाएं रद्द, सामूहिक नकल पर DC का एक्शन

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Apr, 2026 10:36 AM

all examinations of these haryana board examination centres have been cancelled

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद डी.सी. डा. वीरेंद्र दहिया ने इसराना और डाहर के बोर्ड परीक्षा के संबंधित परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। साथ ही यहां पर तैनात पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

पानीपत : सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद डी.सी. डा. वीरेंद्र दहिया ने इसराना और डाहर के बोर्ड परीक्षा के संबंधित परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। साथ ही यहां पर तैनात पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

दहिया ने कहा कि हमने परीक्षाओं में नकल के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया हुआ है। 10वीं व 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज हो इसके पक्ष में प्रशासन नहीं है लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं जो परीक्षा हो चुकी है उनकी उत्तर पुस्तिका चैक की जाएगी या नहीं इस बारे में बोर्ड के अधिकारी फैसला लेंगे। खुलासा होने के बाद 32 विद्यार्थियों पर केस बनाया गया है। वहीं दूसरी परीक्षा के अंदर डाहर में भी अनियमितता पाई गई जिसमें कई शिक्षक और लिपिक बिना किसी पहचान पत्र के ड्यूटी पर पाए गए थे।

बताया जा रहा है कि बोर्ड की स्पैशल रैपिड एक्शन फोर्स की टीम ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि अलग-अलग परीक्षाओं के दौरान बच्चों को वहां के स्टाफ और पुलिस ने नकल करवाई है जिसकी फुटेज जांच टीम ने अपने कब्जे में ली है जो अब पुलिस को भी दे दी गई है। जांच में सामने आया है कि सी.सी.टी.वी. को मैनेज करके रिकॉर्डिंग को बंद कर दिया जाता था। वहीं डी.एस.पी. सतीश वत्स ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत में मुख्य रूप से एग्जामिनेशन हॉल के भीतर पुलिस कर्मचारी और ड्यूटी पर तैनात टीचिंग स्टाफ द्वारा नकल करवाए जाने की बात मुख्य रूप से कही गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!