CM सैनी इस जिले को देंगे 196 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, जानें क्या रहेगा खास

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 03:59 PM

cm saini to gift projects worth 196 crore to this district

जिले में प्रस्तावित धन्यवाद एवं विकास रैलियों के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। चार अप्रैल को सफीदों की अनाजमंडी में शेड के नीचे रैली होगी जबकि पांच को जींद में एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में...

जींद:  जिले में प्रस्तावित धन्यवाद एवं विकास रैलियों के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। चार अप्रैल को सफीदों की अनाजमंडी में शेड के नीचे रैली होगी जबकि पांच को जींद में एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में रैली होगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

 डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 5 अप्रैल को जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने आयोजित रैली को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। सीएम 196 करोड़ 65 लाख 18 हजार रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जींद में 140 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और 55 करोड़ 78 लाख 10 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में हैबतपुर स्थित संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ भी शामिल है। इसके अलावा जींद डिस्ट्री नंबर-4 के पुनर्निर्माण और गांव स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई व सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मनोहरपुर में परचेज सेंटर, ऑफिसर कॉलोनी में 56 आवासीय इकाइयों का निर्माण, विभिन्न सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण, पानीपत-सफीदों-जींद मार्ग का फोरलेन निर्माण, कंडेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और समेकित सैनिक सदन का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना और जल आपूर्ति से जुड़ी कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा जिससे जिले में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

 
चार अप्रैल को मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी, सफीदों में आयोजित रैली में भाग लेंगे। यहां 40 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नौ परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। सफीदों में 19 करोड़ 30 लाख 83 हजार रुपये की लागत से छह परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इनमें राजकीय महाविद्यालय में नए शिक्षण कक्ष, हांसी ब्रांच पर घाट निर्माण व सुंदरीकरण, ड्रेन व नालों के पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं 21 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें अनाज मंडी की आंतरिक सड़कों का सुधार, लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन तथा पिल्लूखेड़ा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण शामिल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!