खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप: जांच में खुली पोल, दो बड़े अधिकारियों से जवाब तलब

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 05:37 PM

turmoil in food supply department investigation exposes irregularities

कुरुक्षेत्र जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गई जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित

कुरुक्षेत्र, (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गई जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित एएफएसओ (AFSO) और इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।

सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आईं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन नहीं किया गया, जिससे विभाग को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यदि संबंधित अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार यह जांच नियमित निरीक्षण के दौरान की गई थी। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड की जांच और मौके की स्थिति का मिलान किया गया, जिसमें कई बिंदुओं पर अनियमितता पाई गई। इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी गई।

अधिकारियों का कहना है कि विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के लिए समय-समय पर इस तरह की जांच की जाती है। फिलहाल दोनों अधिकारियों से जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!