खाकी का सख्त पहरा: नए एसपी ने संभाली रोहतक की सुरक्षा, बोले—"किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा अपराधी

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 06:33 PM

tight khaki vigil new sp takes charge of rohtak s security

रोहतक  पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुरेंद्र भौरिया के तबादले के बाद नए पुलिस अधीक्षक के रूप में गौरव राजपुरोहित ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही नए एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे...

रोहतक (दीपक): रोहतक  पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुरेंद्र भौरिया के तबादले के बाद नए पुलिस अधीक्षक के रूप में गौरव राजपुरोहित ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही नए एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे दिए हैं।

एसपी गौरव राजपुरोहित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध का रास्ता सीधा जेल की ओर जाता है, इसलिए अपराधियों को अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए।

नए एसपी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए उन्हें सरकार और विभाग की ओर से पूरी छूट दी गई है। इसी के चलते पुलिस अब और अधिक सक्रिय होकर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का पालन सख्ती से करवाया जाएगा।

गौरव राजपुरोहित ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रोहतक की जनता की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। नए एसपी के इस सख्त रुख से साफ है कि आने वाले समय में रोहतक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!