Tohana: नहर के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, कुत्तों ने चेहरे को बुरी तरह नोचा

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 01:17 PM

body of unidentified elderly person found near canal

शहर के हिसार रोड पर स्थित दो नहरों के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके चेहरे को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 50

टोहाना(सुशील): शहर के हिसार रोड पर स्थित दो नहरों के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके चेहरे को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है। शहर पुलिस को सुबह के समय शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखा है। इसकी सूचना आसपास के जिलों के थानों में भी भेज दी गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मृतक के शरीर पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं और अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान ही मरने के कारणों का पता चल पाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!