Rekha Gupta: फतेहाबाद की भांजी बनी दिल्ली सीएम, ननिहाल में जश्न का माहौल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Feb, 2025 03:05 PM

delhi cm rekha gupta celebrated in maternal home in fatehabad

दिल्ली की सीएम बनी रेखा गुप्ता के मामा के घर जश्र, जलेबी बांटी गई और ढोल की थाप पर नाचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता का फतेहाबाद से कनेक्शन है।

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : दिल्ली की सीएम बनी रेखा गुप्ता के मामा के घर जश्र, जलेबी बांटी गई और ढोल की थाप पर नाचे। गौर रहे कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता का फतेहाबाद से कनेक्शन है। रेखा गुप्ता के मामा विनोद गोयल फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते है, रेखा गुप्ता ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो मामा विनोद गोयल के घर और प्रतिष्ठान पर जश्र शुरू हो गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता का फतेहाबाद से कनेक्शन है। रेखा गुप्ता के मामा विनोद गोयल फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते है और हिसार रोड पर गोयल मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। वीरवार को मुख्यमंत्री पद की जैसे ही रेखा गुप्ता ने शपथ ली तो मामा विनोद गोयल के घर और प्रतिष्ठान पर जश्र का माहौल शुरू हो गया। प्रतिष्ठान पर जलेबी और लड्डू बांटे गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मामा व भाजपा समर्थक ने नाचकर खुशी का इजहार किया।

मामा विनोद गोयल ने बताया कि रेखा गुप्ता मेरी बहन उर्मिला जिंदल पत्नी जयभगवान जिंदल की बेटी है। जयभगवान जिंदल दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे है। सीएम रेखा गुप्ता का सरल स्वभाग की है और हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनती है। अगर कोई यहां से भी उन्हें फोन कर देगा तो वह बात जरूर सुनेंगी। रेखा गुप्ता करीब चार माह पहले उनकी बेटी अलीषा गोयल की शादी पर आई थी। इससे पहले भी अक्सर वह अपने मामा के घर आती रहती है। इसके अलावा दिल्ली में चुनाव प्रचार में भी वह गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!