ट्रेन के आगे कूदा दंपति, माता-पिता को बचाने के चक्कर में चपेट में आया मासूम, तीनों की मौत

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2021 08:58 PM

couple jumped in front of train three died

सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर की जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मां-बाप को बचाने उनके पीछे भागा 12 साल के बेटा भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर की जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मां-बाप को बचाने उनके पीछे भागा 12 साल के बेटा भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक साथ हुई तीन मौतों से इलाके में हर कोई दुख से अचंभित है।

बताया जा रहा है कि सोनीपत के वेस्टराम नगर के रहने वाला परिवार घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था। इसी के चलते दम्पति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतकों की पहचान गोदाराम उम्र 46 साल, सुनीता उम्र 42 साल व शुभम उम्र लगभग 12 साल के रूप में हुई है। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिवार को सौंप दिया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!