पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, बेटे के पॉजिटिव आने पर हुआ था टेस्ट

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2020 03:03 PM

corona report of former chief minister bhupendra singh hooda was negative

प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के संक्रमित होने के बाद उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह

डेस्कः प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के संक्रमित होने के बाद उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी कोरोना टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव  आई  है। गुरुग्राम सीएमओ ने बताया कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा के संक्रमित होने के बाद लिया था भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसकी आज रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि हुड्डा पूरी तरह स्वस्थ है।

गौर रहे कि रविवार को दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट किया था कि , ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाक़ी के टेस्ट किए जा रहे हैं. आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा. जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों अपनी जांच करवाएं। इसी के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित उनके परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!