Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 04:05 PM

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों को नए सिरे से नोटिस जारी किया है। पहले जारी नोटिस में क्रॉस वोटिंग का कहीं भी जिक्र नहीं था, उसमें केवल कैंसिलेशन इनवैलिडिटी लिखा गया था लेकिन इस नए नोटिस में...
हरियाणा डेस्क : हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों को नए सिरे से नोटिस जारी किया है। पहले जारी नोटिस में क्रॉस वोटिंग का कहीं भी जिक्र नहीं था, उसमें केवल कैंसिलेशन इनवैलिडिटी लिखा गया था लेकिन इस नए नोटिस में क्रॉस वोटिंग करने का जिक्र है। वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस हुए हैं। इनकी रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है। जिन विधायकों के वोट रद्द हुए हैं, उनका पता नहीं चलता।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वोट रिटर्निंग ऑफिसर ने जानबूझकर रद्द किए हैं। विधायक शैली चौधरी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने और उनके वोट पर भाजपा एजेंट की ओर से आपत्ति जताए जाने के दावे पर हुड्डा ने कहा कि वोट की सीक्रेसी रखी जाती है। हो सकता है कि भाजपा के एजेंट को यह पता न हो कि वोट कहां डाला गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)