Haryana RajyaSabha elections : 'जब नंबर पूरे नहीं हुए तो आखिर में चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया', दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर बड़ा हमला

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Mar, 2026 04:04 PM

deepender hooda s big allegation in the press conference when the bjp could not

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर

दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया गया और सत्ता पक्ष ने विभिन्न हथकंडे अपनाए।

हुड्डा ने कहा कि जब कांग्रेस को 30 से अधिक वोट मिले, तो इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) मैदान छोड़कर पीछे हट गई। इसके बाद राजनीतिक समीकरण बदलने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारतीय जनता पार्टी संख्या बल जुटाने में असफल रही, तो उसने तीसरा रास्ता अपनाया और चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया।

हुड्डा ने इस पूरे घटनाक्रम की तुलना चंडीगढ़ मेयर चुनाव से करते हुए कहा कि वहां पार्षदों के वोटों में गड़बड़ी हुई थी, जबकि यहां विधायकों के वोटों के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने साफ कहा कि जिन नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की है, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी, पार्टी तो उन्हें सजा देगी ही। साथ ही पार्टी स्तर पर भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!