Edited By Manisha rana, Updated: 08 Mar, 2026 12:36 PM

हरियाणा राज्यसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध पूरे आत्मविश्वास से लबरेज हो प्रदेश कांग्रेस की समूची लीडरशिप के पास पहुंच रहे हैं।
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा राज्यसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध पूरे आत्मविश्वास से लबरेज हो प्रदेश कांग्रेस की समूची लीडरशिप के पास पहुंच रहे हैं। वही चाहे लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा या फिर राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ,प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ,सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेसी नेता खुले मन से बौद्ध का गर्म जोशी से स्वागत भी कर रहे हैं। राज्यसभा उम्मीदवार के नाते यह एक नैतिक जिम्मेवारी भी होती है कि चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार पार्टी के सभी नेता और विधायकों के पास जाए। वहीं कर्मवीर ने अपनी जीत के लिए कसरत शुरू कर दी है।
एक विधायक के पास जाता हूं वो दूसरे के पास खुद लेकर जाता है
भाजपा का काम हमेशा से ही समाज को बांटने का रहा है। हम समाज को गुमराह नहीं होने देंगे। जबकि कांग्रेस की विचारधारा सभी को सम्मान अवसर और बराबरी का दर्जा देने की रिवायत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हमेशा से झूठ की राजनीति की जाती है और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी हुए झूठ प्रोपेगेंडा चलाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक विधायक राहुल गांधी के आदेश अनुसार राज्यसभा चुनाव को लेकर इतना उत्साहित है कि जब वे एक विधायक के पास पहुंचते हैं तो वही विधायक उठकर स्वयं दूसरे विधायक के पास उनके साथ जाता है।
हुड्डा, शैलजा व रणदीप सभी राहुल के सिपाही
कर्मवीर ने बताया कि कांग्रेस परिवार में हुड्डा ,शैलजा ,रणदीप सहित तमाम नेता राहुल गांधी की टीम के सिपाही हैं जो कि अपने-अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। वे सभी नेताओं से निजी तौर पर मिल चुके हैं। यही नहीं उनके नामांकन के दौरान तमाम सभी बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा की सोच हमेशा से लोकतंत्र को ताक पर रखने वाली होती है। जिसके लिए चुनाव जीतने को तमाम हथकंडे अपनाते हैं।
नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों के जवाब देने की बजाय ध्यान भटकने का काम करती है भाजपा
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के उगते सूरज नेता विपक्ष राहुल गांधी लोकसभा के भीतर और बाहर दोनों ही जगह पर चाहे देश हित हो या देश के आमजन की लड़ाई उसके लिए आवाज उठाने में कभी भी पीछे नहीं हटते। मौजूदा समय में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपाई बौखलाए हुए हैं। जो कि शब्दों की मर्यादा को भूलकर राहुल गांधी के बारे में कुछ भी बोल देते हैं। राहुल के नेतृत्व में दिनों दिन कांग्रेस मजबूत होती जा रही है। ऐसे में भाजपा को अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। जिसकी झलक केंद्रीय बजट सत्र के दौरान भी एक बार नहीं बल्कि बार-बार भाजपा सांसदों की झुंझलाहट के रूप में देखी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)