Haryana : सैनी सरकार ने हटाई पुरानी शर्त, अब 5 किमी दूर बसी ढाणियों में भी मिलेगी यह बड़ी सुविधा...

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 05:58 PM

haryana saini government removed the old condition now this big facility will

नायब सरकार ने गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर बसी ढाणियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : नायब सरकार ने गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर बसी ढाणियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का फैसला लिया है। पहले एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ढाणियों में बिजली सप्लाई की जाती थी। यही नहीं, जिस ढाणी में 11 सदस्य हैं, उन्हें एक यूनिट मानते हुए बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी, पहले यह शर्त 11 घरों की थी, जिसे सरकार ने हटाकर ढाणियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। यह ऐलान, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शून्यकाल के दौरान माननीयों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देते हुए किया। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाल डोरे के भीतर किसी भी घर, स्कूल, अस्पताल या फिर शमशान घाट के ऊपर से गुजर ही हाईटेंशन तार को सरकार अपने खर्च पर हटाएगी। दरअसल, नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी ने ढाणियों में 24 घंटे बिजली सप्लाई का मुद्दा उठाया था। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे तीन शून्यकाल में माननीयों ने ज्वलंत मुद्दे उठाए। 

नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने चाइना डोरी के प्रयोग से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए चाइना डोरी बेचने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की। इसके साथ ही उन्हें नीलोखड़ी और तरावड़ी तथा निसिंग में बाईपास की मांग उठाई। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने 1400 एक्सटेंशन असिस्टेंट प्रोफेसर को जॉब सिक्योरिटी, कृषि सदन तथा सैनिक सदन बनाने का मुद्दा उठाया। पानीपत विधायक प्रमोद विज ने औद्योगिक नगरी पानीपत की समस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षित किया। 

नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जलभराव वाले गांवों में मुआवजा देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नारनौंद विधानसभा के जिन गांवों में जलभराव हुआ था, उनके सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेनों की सफाई और नई ड्रेनों के निर्माण का भी मुद्दा उठाया। वहीं उन्होंने, ओपीएस लागू करने, मनरेगा मेट का मानदेय बढ़ाने और मजदूरों को रोजगार गारंटी के साथ 700 रुपये दिहाड़ी देने की मांग की। 

बाढड़ा विधायक उमेद सिंह ने किसानों को मुआवजा देने, कच्चे रास्तों को पक्का  करने, हाई टेंशन तारों को हटाने, पीपीपी की त्रुटियों को ठीक करने और बाढड़ा को नगर पालिका दर्जा देने की मांग उठाई। पूंडरी विधायक ने स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू होने पर नायब सरकार का आभार जताते हुए पाई में कबड्डी नर्सरी का निर्माण, कैथल से कुरुक्षेत्र तक सड़क को फोर लेन करने, कैथल से करनाल तक रेलवे लाइन बिछाने और पूंडरी को सब-डिविजन बनाने का मुद्दा उठाया। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने पानीपत, सोनीपत, और रोहतक नहर पर रास्ता बनाने और गन्नौर में अंडर ब्रिज बनाने का मुद्दा उठाया। 

विधायक सतीश फागना ने स्टील फैक्टरी में आगजनी की घटना में मृतकों को मुआवजा और घायलों को इलाज की राशि देने की मांग की। नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी ने स्टोन क्रैशरों से निकल रही धूल और मिट्टी से हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए क्रैशरों को एनजीटी द्वारा तय किए मानकों के अनुरूप चलाने का मुद्दा उठाया। वहीं, उन्होंने ढाणियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी मांग की। 


छायंसा में 21 मौतों पर, जनस्वाथ्य मंत्री का जवाब गंदे पानी के सैंपलों की कराई गई है जांच 

हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल ने गांव छायंसा में 21 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्यादातर लोगों की मौत लीवर फेल होने से हुई है। पीने के प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है। गुरुग्राम ड्रेन का भी पानी प्रदूषित है। मोहम्मद इजराइल की बात का समर्थन करते हुए थानेसर अशोक अरोड़ा ने सदन में जनस्वास्थ्य मंत्री से जवाब देने की मांग की। जनस्वास्थ्य मंत्री ने 21 लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तुरंत सैंपल भरे गए थे, उसकी रिपोर्ट आ चुकी है। सैंपल रिपोर्ट में गंदे पानी की सप्लाई नहीं है। स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है। 


पंचायत मंत्री बोले, 25 किलोमीटर के रास्तों की डिमांड कोई फाइल पेडिंग नहीं

हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल ने 4 से 5 क्रम के रास्तों की अप्रूवल न मिलने का मुद्दा उठाया। साथ ही, उन्होंने मौजूदा विधायक की बजाय भाजपा नेताओं ने रास्तों की डिमांड मंगाने पर चिंता जताई। इसके बावजूद में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उनके पास किसी भी विधायक की डिमांड फाइल पेडिंग नहीं हैं, उसमें कच्चे रास्ते और वेगी से संबंधित हैं। वे पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत कर सकते हैं। 

आफताब अहमद ने अधिकारियों की गैर हाजिरी का उठाया मुद्दा

शून्यकाल के दौरान के जब माननीय ज्वलंत मुद्दे उठाया रहे थे, तब सदन में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर मौजूद थे। नूंह विधायक आफताब अहमद ने सदन में मुद्दा उठाया कि माननीयों द्वारा शून्यकाल में उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब कैसे मिलेगा, जब सदन में अधिकारी ही मौजूद नहीं हैं। हालांकि, सरकार की ओर से मंत्री माननीयों के मुद्दों का जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी भी अनिवार्य है। इस पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कहा कि आफिसर गैलरी में ऊपर अधिकारी बैठे हैं, जोकि नोट कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!