गोहाना की बेटी का कमाल: ईशिता शर्मा ने तीसरे प्रयास में UPSC में हासिल की 268वीं रैंक, माता-पिता हैं सरकारी शिक्षक

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 05:34 PM

ishita sharma secured 268th rank in upsc in her third attempt

गोहाना के सेक्टर-7 की रहने वाली ईशिता शर्मा ने केंद्रीय UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 268वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशिता ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर सफलता हासिल की। ईशिता

गोहाना (सुनील): गोहाना के सेक्टर-7 की रहने वाली ईशिता शर्मा ने केंद्रीय UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 268वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशिता ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर सफलता हासिल की। ईशिता शर्मा के माता-पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं और गोहाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इकोनॉमिक्स के लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। ईशिता की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इशिता शर्मा को मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बधाई दी।

ईशिता ने बताया कि UPSC की तैयारी में समय नहीं बल्कि लक्ष्य मायने रखता है। उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि UPSC किस प्रकार के सवाल पूछती है और उन्हें किस तरह हल करना है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। ईशिता ने वर्ष 2020 में दिल्ली से बी.टेक (कंप्यूटर) की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी करने का फैसला किया।

ईशिता ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह अपने परिवार और आसपास के सभी लोगों का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने उनका हर कदम पर सहयोग किया। वहीं ईशिता की मां निर्मल वत्स और पिता हंसराम वत्स ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह गोहाना के लिए गर्व की बात है कि उनकी बेटी ने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिवार में चार बच्चे हैं—तीन बेटियां और एक बेटा—और ईशिता सबसे बड़ी बेटी हैं। मै और मेरी वाइफ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इकनॉमिक्स के टीचर है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!