कोहरे का कहर: सोनीपत-गोहाना रोड पर भीषण भिड़ंत, ट्रक के उड़े परखच्चे... बाइक सवार भी आए चपेट में

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 02:25 PM

a massive collision on the sonipat gohana road

दिल्ली एनसीआर में आज फिर अचानक सुबह कोहरा देखने को मिला और जायदा कोहरा होने के कारण सोनीपत में एक हादसा भी सामने आया है।सोनीपत- गोहाना रोड पर गांव रतनगढ़ के पास सड़क किनारे खड़ी

सोनीपत( सन्नी मलिक): दिल्ली एनसीआर में आज फिर अचानक सुबह कोहरा देखने को मिला और जायदा कोहरा होने के कारण सोनीपत में एक हादसा भी सामने आया है।सोनीपत- गोहाना रोड पर गांव रतनगढ़ के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और इसी हादसे में दो बाइक सवार युवक भी हादसे का शिकार हुए हैं।
PunjabKesari

हादसे के तुरत बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों को गाड़ी से और ट्रक चालक को ट्रक की बॉडी काटकर बाहर निकाला और टोल कर्मचारियों की सहायता से ट्रक चालक को सिविल अस्पताल में पहुंचा गया, जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

PunjabKesari
हादसा सोनीपत-गोहाना रोड पर स्थित गांव रतनगढ़ के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। कोहरा इतना घना था कि ट्रक चालक को सामने खड़ी ट्राली दिखाई नहीं दी और ट्रक सीधे उससे जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दो बाइक सवार युवक भी इस मलबे और टक्कर की चपेट में आ गए। ट्रक चालक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर कर दिया है। घायल बाइक सवारों का उपचार भी जारी है।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण साहिल ने बताया कि बहुत ज्यादा कोहरे के कारण हादसा हुआ है।गांव करेवड़ी के पास ट्रैक्टर - ट्राली सड़क किनारे खड़े थे और दिखाई न देना के कारण ट्रक की टक्कर हो गई थी।जिसके बाद दो बाइकों की टक्कर भी हो गई,बाइक सवार युवकों को गाड़ी में ले गए और ट्रक बाद भी दिखाई दिया जिसे टोल कर्मचारियों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक चालक की हालत बहुत ज्यादा खराब है कि उसके पैरों में ज्यादा चोट लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!