Haryana RajyaSabha elections : कांग्रेस के बाद अब निर्दलीय की एंट्री ! निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने भरा नामांकन

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Mar, 2026 04:00 PM

haryana rajya sabha elections after congress now an independent candidate ente

रियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सतीश नांदल गुरुवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय पहुंचे जहां

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 9 अप्रैल को खाली हो रही 2 राज्यसभा सीटों पर नॉमिनेशन का आज लास्ट डे है। इन राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। इसी कड़ी में सतीश नांदल गुरुवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान सतीश नांदल के साथ निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी विधानसभा सचिवालय पहुंचे। इन विधायकों की मौजूदगी को राज्यसभा चुनाव के समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सतीश नांदल राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

हरियाणा में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं। ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सतीश नांदल का नामांकन चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। विधानसभा सचिवालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्यसभा चुनाव में किस उम्मीदवार को कितने विधायकों का समर्थन मिलता है।

कौन हैं सतीश नांदल 

सतीश नांदल हरियाणा के एक राजनीतिक नेता और व्यवसायी हैं, जो मुख्य रूप से रोहतक जिले की राजनीति में सक्रिय माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। सतीश नांदल मूल रूप से रोहतक जिले के गढ़ी-सांपला-किलोई क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

वे पहले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में रहे और पार्टी में जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे पदों पर भी रहे। साल 2019 में उन्होंने भाजपा (BJP) जॉइन की और बाद में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

भाजपा संगठन में उन्हें हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।वे तीन बार गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से हुआ। पेशे से वे निर्माण (कंस्ट्रक्शन) कारोबार से जुड़े व्यवसायी भी बताए जाते हैं।

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया, और इस दौरान उनके साथ निर्दलीय विधायक Savitri Jindal, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी विधानसभा पहुंचे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!