Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 05:39 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हरियाणा विधानसभा में AI के प्रयोग पर काम चल रहा है। सबसे पहले सदन की कार्यवाही व सदन के रिकार्ड में एआई बेस्ड टेकनालॉजी को लागू किया जाएगा। किसी भी सदस्य के पुराने वीडियो, बजट पर किए गए मंथन, पुराना रिकार्ड, किसी भी विषय पर सदन में हुई चर्चा, यह सब जानकारियाँ आसानी से विधायकों के लिए उपलब्ध हो सकेगी ताकि वे ठोस चर्चा कर सकें । जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को भी एआई से जोड़ा जाएगा, एआई को विधायकों के सहायक के रुप में प्रयोग किया जाएगा, ताकि उनके कार्य आसान हो सके।
कल्याण का कहना है कि हरियाणा विधानसभा में एआई की एंट्री हो रही है। सबसे पहले सदन की कार्यवाही व सदन के रिकार्ड में एआई बेस्ड टेकनालॉजी को लागू किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद किसी भी सदस्य के उपलब्ध पुराने वीडियो, बजट पर किए गए मंथन, पुराना रिकार्ड, किसी भी विषय पर सदन में हुई चर्चा, सब जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को एआई से जोड़ा जाएगा जो विधायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक साबित होगा, ताकि उनका कार्य और आसान हो सके व सदस्य ठोस चर्चा कर सकें।
विधानसभा कार्यालय ने अब युवाओं व समाज के अन्य वर्गों को जागरूक करने की योजना बनाई है ताकि आमजन को विधायिका के साथ साथ उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जा सके। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे जन प्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से लें व सुनकर उनका निवारण करने का प्रयास करें।
कल्याण का कहना है कि हरियाणा विधानसभा में बड़े बदलाव इसलिए आवश्यक हैं क्योंकि सशक्त विधायिका के बिना पूर्ण विकास संभव नहीं है। हम इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रशिक्षण पर बल दे रहे है, रिसर्च विंग की स्थापना की गई है। युवा संसद व सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक लगातार शिकायत करते हैं कि अफसर जन प्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं करते या नजरंदाज करते हैं, के मुद्दे पर कल्याण का काना है कि अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है, जन प्रतिनिधि की बातों को गंभीरता से लें, सुनकर उनका निवारण करने का प्रयास करें। विधायक जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं जो जनता की समस्याओं को शासन व प्रशासन तक पहुँचाते हैं, उनका सम्मान व सुनवाई गंभीरता से की जानी चाहिए। इसके लिए चर्चा हुई है। जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच समन्वय होना बहुत जरुरी है। जनता के विषयों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए दोनों को आपसी तालमेल से काम करना चाहिए।
विधायकों को मिल रहीं धमकियों पर उन्होंने कहा कि आमजन हो या विधायक सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। कर्मचारी-अधिकारियों के प्रशिक्षण पर कल्याण ने कहा कि सभी की कार्यकुशलता बढ़ती रहे, इसके लिए प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए। विधानसभा कर्मचारियों के प्रशिक्षण को लेकर हमने वार्षिक प्लान भी लांच किया है।
कल्याण ने कहा कि युवाओं व आमजन को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग करने के लिए लोकसभा सचिवालय व हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा विधानसभा जनता के बीच में जाएंगे। अभी युवाओं के लिए युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है तथा अब युवाओं, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे, ताकि आमजन संवैधानिक मूल्यों से जुड़कर अपने कर्तव्यों का पालन कर देश को विकसित करने में अपना बेहतर योगदान दे सके।
विधायकों के अधिकांश सवाल विधानसभा में उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा विषय विधानसभा में उठाए जाएं। शून्य काल में भी ज्यादा मौक़ा मिले व प्रश्न काल में 20 सवालों में से अधिक से अधिक प्रश्नों का जवाब मंत्रीगणों से मिल सके व विधानसभा में चर्चा का स्तर और बेहतर हो इसका प्रयास रहता है।
विधानसभा की भर्तियां एचपीएससी या एचएसससी की ओर से की जाएंगी? मुद्दे पर कल्याण ने कहा कि हम हर विषय में बेहतरी की ओर बढ़ रहे हैं, भविष्य में भी इस महान संस्था की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहेंगे क्योंकि इसकी मजबूती जनहित के लिए अति आवश्यक है। कल्याण ने कहा कि अब तक 13 प्रदेशों की विधानसभा का अवलोकन किया है, बहुत सीखने को भी मिलता है तथा सब प्रदेशों में कुछ न कुछ नया व बेहतर देखने को भी मिलता है जिनको लागू करने से हम सशक्त व प्रभावी विधायिका की ओर बढ़ सकते हैं। यह प्रधानमंत्री जी का विजन भी है जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)