Haryana RajyaSabha Election: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, कर्मवीर बौद्ध के नाम पर लगी मुहर

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Mar, 2026 09:37 AM

haryana congress has nominated karamveer baudh as its rajya sabha candidate

कांग्रेस ने भी राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बना दिया है।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा की 9 अप्रैल को खाली हो रही 2 राज्यसभा सीटों पर नॉमिनेशन का आज लास्ट डे है। इन राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। हरियाणा भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया पर दांव खेल दिया है। अब कांग्रेस ने भी राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बना दिया है।

बताया जा रहा है कि कर्मवीर बौद्ध संविधान बचाओ अभियान में सबसे सक्रिय सदस्य रहे हैं। फिलहाल कर्मवीर बौद्ध अंबाला में रहते हैं और मूल रूप से महम के हैं। सूत्रों के मुताबिक आज11:00 बजे कर्मबीर बौद्ध चंडीगढ़ में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र मौजूद होंगे। राज्यसभा सीट के कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने राहुल व सोनिया का आभार जताया। कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को टिकट दें। राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। बौद्ध ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। उनसे फोन पर बातचीत हुई। कर्मवीर हरियाणा सचिवालय में ADO के पद पर व होम विभाग में अंडर सैक्ट्री भी रहे हैं। 

बता दें कि हरियाणा के साथ-साथ कांग्रेस ने कई राज्यों के राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यहां है पूरी लिस्ट-

PunjabKesari


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!