Edited By Manisha rana, Updated: 04 Mar, 2026 02:29 PM

होली से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने 'ऑप्रेशन आक्रमण-21' के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 मार्च 2026 को चलाए गए।
चंडीगढ़ : होली से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने 'ऑप्रेशन आक्रमण-21' के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 मार्च 2026 को चलाए गए। इस विशेष अभियान में 7471 पुलिसकर्मियों की 1460 टीमों ने एक साथ प्रदेशभर में रेड की।
भारतीय न्याय संहिता, एन.डी. पी.एस., आबकारी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत 461 मुकद्दमे दर्ज किए गए। इस अभियान के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्यौहारों के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विशेष अभियान अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण हैं। आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफ.आई.आर. दर्ज कर 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर और 8276 लीटर लाहन बरामद की।
एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 46 एफ. आई.आर. दर्ज कर 41 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने गांजा, अफीम, हेरोइन, स्मैक, चरस, सुल्फा सहित नशीले पदार्थ और गोलियां-कैप्सूल बरामद किए। आर्म्स एक्ट के तहत 19 मुकद्दमे दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 20 देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा 61 उद्घोषित अपराधी (पीओ), 101 बेल जंपर, 5 मोस्ट वांटेड, 1 इनामी अपराधी, 1 साइबर अपराधी और 1 जघन्य अपराधी समेत कुल 67 वांछित अपराधियों को पकड़ा गया। 68 गैर-जमानती और 48 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)