Edited By Manisha rana, Updated: 04 Mar, 2026 12:41 PM

रेवाड़ी जिले के बेरली-डहीना रोड पर गांव रामपुरी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने दूध लेने जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के बेरली-डहीना रोड पर गांव रामपुरी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने दूध लेने जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में 83 वर्षीय संतरा और 73 वर्षीय भतेरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर जाम खोला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेजा गया।
जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)