नहर में 'बम' मिलने से मची खलबली! सदर थाना पुलिस ने घेरा इलाका, सफाई के दौरान मिले 2 जिंदा मोर्टार शेल

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2026 02:09 PM

two mortar shells found during canal cleaning in mahendragarh

कुरुक्षेत्र में डाक्टर की हत्या की साजिश रचने में तीन बदमाशों को करनाल एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपित पंजाब के लुधियाना जिले के गांव हेडो के रहने वाले हैं। आरोपितों को बुधवार को अदालत

महेंद्रगढ़: गांव झगड़ोली के पास महेंद्रगढ़ ब्रांच नहर में बुधवार दोपहर करीब 11:30 मिनट पर सेना के दो मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच की। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दोनों शेलों को मिट्टी में दबा दिया है। सदर थाना महेंद्रगढ़ से पहुंचे जांच अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि एक व्यक्ति ने झगड़ोली नहर में संदिग्ध सैन्य वस्तुएं दिखाई देने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर टीम को दो मोर्टार शेल मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर सैन्य सामग्री प्रतीत हो रही है लेकिन यह वहां कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!