590 करोड़ का IDFC बैंक घोटाला ; ACB ने गिरफ्तार किए आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 05:29 PM

idfc bank scam worth rs 590 crore acb arrests accused produces them in court

हरियाणा के बहुचर्चित IDFC बैंक घोटाले में ACB ने गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के बहुचर्चित IDFC बैंक घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पंचकूला स्थित मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ACB के DGP अरशिंदर सिंह चावला ने मामले की विस्तृत जानकारी साझा की। ACB ने गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिभव ऋषि, अभय, स्वाती और अभिषेक हैं जिनको लेकर ACB कोर्ट पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने 4 को राउंड अप किया था। रिभव ऋषि जो कि IDFC बैंक का मैनेजर (साजिश का मास्टरमाइंड) , अभय जो DFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर (मुख्य सहयोगी) और स्वाति सिंघला जो आरोपी अभय की पत्नी और एक निजी कंपनी की मालिक है। अभिषेक जो स्वाति का भाई, जिसे साजिश में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक सुनियोजित योजना के तहत सरकारी पैसा निजी खातों में डायवर्ट किया था।लगभग 300 करोड़ रुपये स्वाति सिंघला की कंपनी 'स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट' के खाते में भेजे गए थे।कुछ राशि AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में भी ट्रांसफर की गई थी।घोटाले में फर्जी चेक और पूर्व अधिकारियों (IAS डी.के. बहरा) के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग करने की बात भी सामने आ रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!