सिपाही ने की महिला की गला घोंटकर हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jul, 2025 08:33 PM

constable murdered a woman in gurgaon

सोहना एरिया की एक सोसाइटी में सिपाही द्वारा महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का पति फौज में था, दो साल पहले उसकी मौत होने के बाद महिला अपने ननदोई सिपाही के साथ रह रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  सोहना एरिया की एक सोसाइटी में सिपाही द्वारा महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का पति फौज में था, दो साल पहले उसकी मौत होने के बाद महिला अपने ननदोई सिपाही के साथ रह रही थी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


जानकारी अनुसार राजस्थान के झुंझनू निवासी संगीता सोहना में बनी स्पोर्ट्स विला सोसाइटी के फ्लैट नम्बर 408 में रह रही थी। उसका पति सेना में था, जिसकी दो साल पहले एक दुर्घटना में मौत ही गई थी। इसके बाद वह अपने ननदोई रविंद्र के साथ रह रही थी। रविन्द्र बाया की ढाणी नांगल चौधरी का रहने वाला है और पलवल जिले में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। संगीता की रात करीब साढ़े दस बजे गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

 

सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संगीता के भाई नरेंद्र ने अपनी बहन की हत्या का आरोप ननदोई रविन्द्र पर लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर रविन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

 

सोहना शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मृतक महिला के भाई नरेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!