नए सिरे से प्रदेश के लोगों की आवाज बनने का काम करेगी कांग्रेस : तंवर (VIDEO)

Edited By kamal, Updated: 27 May, 2019 01:09 PM

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की समीक्षा कर नए सिरे से प्रदेश के लोगों की आवाज बनने के लिए कांग्रेस...

रोहतक(मैनपाल): लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की समीक्षा कर नए सिरे से प्रदेश के लोगों की आवाज बनने के लिए कांग्रेस काम करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कांग्रेस व्यापार सैल के उपाध्यक्ष बिमल मिनोचा के निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। डा. तंवर ने कहा कि हमें भाजपा ने जो चुनौती पेश की है सभी कांग्रेस कार्यकत्र्ता एकजुट होकर उस चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे व प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अवश्य कामयाब होंगे।

भाजपा को जैसी कामयाबी लोकसभा चुनावों में मिली है वैसी कामयाबी विधानसभा चुनावों में नहीं मिलेगी। शराब, पैसा आदि हथकंडे अपनाकर भाजपा ने चुनाव जीता है। इसके अलावा सत्ता का दुरुपयोग व दबाव बनाकर चुनाव जीता गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नई रणनीति के साथ कार्य करेगी तथा आत्ममंथन करके नए सिरे से जनता के बीच जाएंगे तथा जोर-शोर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे व जीतेंगे भी। विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच होगा।

इनैलो, बसपा, लोसुपा आदि संगठनों के तंबू विधानसभा चुनावों में उड़ जाएंगे। एक अलग तरह की राजनीति की शुरूआत प्रदेश में होगी, जो लोग सरकार से 5 वर्षों से परेशान रहे हैं उनको एकजुट कर प्रदेश के मुद्दे उठाए जाएंगे। हार के कारणों की समीक्षा कर उन्हें पहचानकर कमियों को दूर किया जाएगा। सभी नेता अपने-अपने हलकों में फीडबैक लेने में लगे हुए हैं। हमारे सभी संसदीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों की संयुक्त बैठक बुलाकर निष्कर्ष निकाला जाएगा।

काम के आधार पर वोटिंग तो हुई ही नहीं। भाजपा ने एक भी काम नहीं किया लेकिन उसे पूर्ण बहुमत मिल गया। मुद्दों के आधार पर तो लोकसभा चुनाव लड़ा ही नहीं गया। सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोगों को दबाने का काम किया। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाजपा ने प्रदेश को 4 बार जलवाया। इससे बड़ी बात और क्या होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बिमल मिनोचा, प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह, लीगल सैल के राज्य समन्वयक एडवोकेट जोगिन्दर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेन्द्र कौशिक, आई.टी. सैल के प्रदेश महासचिव महेंद्र बागड़ी, एडवोकेट सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!