हरियाणा में बड़ा हादसा: माइनर में नहाने उतरीं UP की नाबालिगा व महिला डूबीं, ईंट भट्टे पर काम करती थीं दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2026 11:27 AM

minor girl a woman from up drowned while bathing in a minor in haryana

बादली क्षेत्र से गुजरने वाली एन.सी.आर. माइनर में डूबने से नाबालिगा व महिला की मौत हो गई। मरने वाली दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और बादली के ईंट भट्टे पर काम करती थीं। कमलेश (30) व शालू (17) अन्य महिला श्रमिकों के साथ माइनर पर कपड़े धोने और...

बहादुरगढ़ : बादली क्षेत्र से गुजरने वाली एन.सी.आर. माइनर में डूबने से नाबालिगा व महिला की मौत हो गई। मरने वाली दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और बादली के ईंट भट्टे पर काम करती थीं। कमलेश (30) व शालू (17) अन्य महिला श्रमिकों के साथ माइनर पर कपड़े धोने और नहाने के लिए आई थीं। वहां गहरे पानी में पैर फिसलने से दोनों डूब गईं। दोनों को तैरना नहीं आता था।

मौके पर मौजूद अन्य महिला श्रमिकों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गईं। आसपास के किसान भी मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना के आधा घंटे बाद कमलेश का शव घटनास्थल से 20 मीटर दूर मिला जबकि शालू का शव करीब 50 मीटर दूर 2 घंटे बाद मिला। सब-इंस्पैक्टर सोहेल खान ने बताया कि दोनों शवों को बहादुरगढ़ के राजकीय अस्पताल भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!