हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी, इनेलो में होंगे शामिल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jan, 2026 08:22 PM

congress suffers major setback in haryana radheshyam sharma has left congress

हरियाणा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इस पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

डेस्क : हरियाणा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। नारनौल से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने गुरुग्राम में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला से मुलाकात की, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, राधेश्याम शर्मा 18 जनवरी को नारनौल में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान अभय चौटाला की मौजूदगी में औपचारिक रूप से इनेलो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Narnaul, Mahendergarh, Congress, Suffers, Setback, Former, MLA, Guits,  Updated | नारनौल में कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी: राधेश्याम  शर्मा ने इनेलो नेता अभय ...

राधेश्याम शर्मा वर्ष 2005 में नारनौल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2009 में कांग्रेस का दामन थामा। उसी वर्ष उन्होंने नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

बाद में राधेश्याम शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नांगल चौधरी से मैदान में उतरे। इस चुनाव में उन्हें केवल 15 हजार वोट ही मिले। इसके बाद वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब उन्होनें इनेलो का दामन थामने का निर्णय लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!