Edited By vinod kumar, Updated: 10 Oct, 2020 07:26 PM
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रणदीप सुरजेवाला को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को स्टार प्रचारक बनाया गया। इससे पहले भी रणदीप...
चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रणदीप सुरजेवाला को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को स्टार प्रचारक बनाया गया। इससे पहले भी रणदीप सुरजेवाला को भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव के साथ साथ कर्नाटक का प्रभारी, सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार व कांग्रेस कार्यसमिति के मूलभूत सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
अगर देखा जाए तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला अपनी कार्यकुशलता, अथक मेहनत और कार्यक्षमता से पार्टी में अहम जिम्मेवारी पर काबिज हुए हैं और कांग्रेस हाईकमान ने भी हर बार उनपर अपना विश्वास जताया है। रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस हाईकमान व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सबसे विश्वास पात्रों में से एक हैं। रणदीप सुरजेवाला को जब भी हाईकमान की तरफ से कोई भी जिम्मेवारी दी गई है, उसे उन्होंने पूर्णतया निभाया है। चाहे वो अहमद पटेल के लिए राज्यसभा चुनाव हो या पटरी से उतर चुकी राजस्थान सरकार को बचाने की जिम्मेवारी हो।