नाइजीरिन बने फिल्म ड्रीमगर्ल की पूजा, फोन नहीं Instagram पर करते थे लड़की बनकर बात, लोगों से करते थे ठगी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 May, 2026 08:11 PM

three nigerian arrested in case of fraud on instagram

आपको बॉलीवुड की फिल्म ड्रीम गर्ल तो याद होगी कि किस तरह से हीरो लड़की (पूजा) बनकर लोगों से फोन पर प्यार भरी बाते करता था। फिल्म में पूजा लोगों से फोन पर बात कर उनका बिल बढ़वाती थी और उसने यह कमाई का जरिया बना लिया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): आपको बॉलीवुड की फिल्म ड्रीम गर्ल तो याद होगी कि किस तरह से हीरो लड़की (पूजा) बनकर लोगों से फोन पर प्यार भरी बाते करता था। फिल्म में पूजा लोगों से फोन पर बात कर उनका बिल बढ़वाती थी और उसने यह कमाई का जरिया बना लिया था। कुछ इसी तर्ज पर तीन नाइजीरियन ने लोगों को ठगने का काम शुरू किया, लेकिन उन्होंने तरीका थोड़ा सा बदला। फोन पर बात करने की बजाय सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram पर लड़की के नाम से बात करने लगे और लोगों को अलग-अलग तरीके से ठगने लगे। साइबर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन नाइजीरियन गिरफ्तार किए हैं जो लोगों को लड़की बनकर अपने जाल में फंसाते तो तरह तरह के बहाने बनाकर उनसे रुपए ठगते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 19 मोबाइल, 1 लैपटॉप व 18 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय सिम बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, साइबर थाना वेस्ट को 25 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत के माध्यम से बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इसका संपर्क एक लड़की से हुआ था। इसके बाद इनकी आपस में बात होने लगी। उस लड़की ने इसको कहा कि वह भारत आ गई है तथा मुंबई एयरपोर्ट पर इसके चेक को एक्सचेंज पर इंडियन करेंसी में करने के लिए रजिस्ट्रेशन के रूप में 69 हजार 900 रुपए की जरूरत है जिसके बाद इसने रुपए उसके बताए हुए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने और रुपए मांगे तो इसको ज्ञात हुआ कि इसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए 3 आरोपियों को नोएडा उत्तर प्रदेश से काबू किया है। आरोपियों की पहचान चिनेडु, जेम्स संडे व जूल्स ककाओ के रूप में हुई जो तीनों ही आरोपी नाइजीरिया के रहने वाले हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

 

आरोपियाें से प्रारंभिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी जेंट्स संडे वर्ष 2022 में अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। आरोपी चिनेडु वर्ष 2018 में स्टडी वीजा पर भारत आया था तथा आरोपीय जूल्स वर्ष 2017 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। आरोपियों के पास कोई भी वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला। जिसके बाद उपरोक्त अभियोग में पासपोर्ट एक्ट तथा फॉरेनर एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों की आईडी से भारत में रह रहे लोगों से बात करते हैं तथा उनको अपने विश्वास में लेकर उनसे मिलने के लिए भारत आने की कहकर इंडियन करेंसी में रुपए एक्सचेंज करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोन, लैपटॉप व सिम कार्ड की जांच के उपरांत जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!