तेज रफ्तार कार बनी काल, शोक जताने जा रहे 2 भाइयों को रौंदा...दोनों की मौत से परिवार में मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 May, 2026 04:03 PM

a speeding car crushed two brothers who were on their way to pay their respects

हरियाणा के हिसार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भाइयों की पहचान नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56)  के रुप में हुई है। दोनों सुबह बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!