Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Nov, 2025 08:22 PM

सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक कार्यालय में हाउसकीपिंग का काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक कार्यालय में हाउसकीपिंग का काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
मृतक युवक की पहचान राजस्थान के टोंक निवासी मेखराज गुर्जर (30) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-57 स्थित कार्यालय में हाउसकीपिंग का काम करता था और कार्यालय के ऊपर बने सर्वेंट रूम में रहता था। वहीं, पास के क्षेत्र में उसके भाई भी किराये के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि गत मंगलवार की रात को मेखराज गुर्जर ड्यूटी पूरी होने के बाद अपने कमरे में चला गया था। बुधवार की सुबह जब मेखराज गुर्जर कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके कमरे में जाकर देखा, जहां मेखराज गुर्जर का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला।
सेक्टर-56 थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि मेखराज कमरे में अकेला रहता था। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।