शिवानी के परिजनों से मिले सीएम, बोरवेल में गिरने से हुई थी मौत

Edited By Shivam, Updated: 08 Nov, 2019 09:14 PM

cm met shivani s family died after falling in borewell

करनाल के गांव हरिसिंहपुरा में बोरवैल में गिरने से हुई बच्ची की मौत के पांच दिन बाद प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। सीएम ने बच्ची की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए...

घरौंडा (विवेक): करनाल के गांव हरिसिंहपुरा में बोरवैल में गिरने से हुई बच्ची की मौत के पांच दिन बाद प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। सीएम ने बच्ची की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका, जिसका बहुत ही ज्यादा दुख है।

सीएम ने कहा ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं, लेकिन रेस्क्यू कर बच्चों की जान बचाई भी गई है। भविष्य में इस प्रकार के हादसे ना हो, इसके लिए जो भी कानूनी प्रावधान है, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। 

PunjabKesari, Shivani

बता दें कि रविवार तीन बजे गायब हुई शिवानी की तलाश को लेकर गांव का चप्पा छान मारा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। कई घंटों की तलाश के बाद घर के पास बने बोरवैल में गिरने का संदेह हुआ। प्रशासन के पहुंचनें से पूर्व ही ग्रामीणों ने मोबाइल फोन की फ्लैश के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की और रस्सी के जरिये बोरवैल में उतार दिया। लगभग पचास फीट नीचे बच्ची के पैर दिखाई दिए थे।

जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और देखते ही देखते स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गए। गाजियाबाद से स्पेशल टीम बुलाई गई, जिसने लगभग सुबह चार बजे रेस्क्यू शुरू किया और सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर बच्ची को बौरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन करनाल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!