सीएम मनोहर ने मुख्य सचिवालय में फहराया 80 फीट ऊंचा तिरंगा (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 25 Jun, 2019 05:40 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज के नवस्थापित एवं सौंदर्यीकृत स्वरूप का अनावरण किया। राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 80 फीट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज के नवस्थापित एवं सौंदर्यीकृत स्वरूप का अनावरण किया। राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 80 फीट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है, यह देश की स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को भी दर्शाता है। यही कारण है कि हर देश के नागरिकों द्वारा अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज का काफी सम्मान किया जाता है। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। 

PunjabKesari, cm khattar

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ 125 करोड़ देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंगों का भी विशेष महत्व है। सबसे ऊपर का केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है, यह रंग राष्ट्र के प्रति हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को प्रदर्शित करता है। लोगों में एकता का भी यह प्रतीक माना जाता है। ध्वज के बीच का सफेद रंग शांति और ईमानदारी का प्रतीक माना गया है। इसको स्वच्छता और ज्ञान का भी प्रतीक कहा गया है। हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली,समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है। 

सीएम ने कहा कि हरियाणा सचिवालय में तिरंगा फहराए जाने का सुझाव मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने दिया था। इसके बाद इस पर अमल किया गया और इस तिरंगे का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का हरियाणा एवं पंजाब प्रदेश के दोनों सिविल सचिवालयों में विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस ध्वज को हर छह माह में बदला जाएगा ताकि इसका सौंदर्य बना रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!