देश भर में घटित रेप की घटनाओं पर सीएम खट्टर ने दिया ये बयान

Edited By Shivam, Updated: 07 Dec, 2019 04:06 PM

cm khattar gave this statement on the incidents of rape across the country

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हैदराबाद सहित देश विभिन्न जगहों पर घटित रेप की घटनाओं की निंदा करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

गुरुग्राम (मोहित): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हैदराबाद सहित देश में विभिन्न जगहों पर घटित रेप की घटनाओं की निंदा करते हुए प्रतिक्रिया दी है। गीता महोत्सव कार्यक्रम के दौरान शिरकत करने गुरुग्राम पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं पर हमने सख्त कानून बनाया। रेप की घटनाओं पर कहा कि इसके लिए पूरे समाज, शासन और प्रशासन सभी को जिम्मेदार होगा पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि हरियाणा में पुलिस को दूरूस्त करने के लिए कई काम किए, जिनमें महिला थाने, दुर्गा शक्ति आदि शामिल हैं। जल्द ही डायल 112 प्रोजेक्ट शुरू होगा जिसमें 450 वाहनों का काफिला पुलिस को देंगे। हरियाणा सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए भी काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!