फतेहाबाद में बिना लाइसेंस चल रहे डेयरी में छापा, बड़ी मात्रा में दूध और मिल्क पाउडर बरामद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Jun, 2025 12:54 PM

cm flying team raided milk dairy in fatehabad

फतेहाबाद में शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव किरढ़ान में चल रही दूध की डेयरी में छापा मारा। सीएम फ्लाइंग टीम ने करीब 7500 लीटर दूध और 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया है।

डेस्कः फतेहाबाद में शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने गांव किरढ़ान में चल रही दूध की डेयरी में छापा मारा। सीएम फ्लाइंग टीम ने करीब 7500 लीटर दूध और 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में दूध देखकर जांच अधिकारी भी हैरान हो गए। इसके बाद पूरे दूध के सैंपल लेकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम को गांव किरढ़ान निवासी सुनील उक्त डेयरी संचालक यहां मौके पर किसी तरह का कोई डेयरी चलाने संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाया। टीम में इंचार्ज सुनैना के साथ सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र ढांडा, एचसी विजय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद, सीआईडी से अमित सिलगाव व रामनिवास ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके से दूध और मिल्क पाउडर के कई नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। 

टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और बिना लाइसेंस चीलिंग प्लांट संचालन के चलते प्लांट संचालक सुनील और टैंकर चालक जगदीश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अनुसार चालान किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!