सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ रेड, अवैध अहाते सहित हुक्का बार पकड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Feb, 2025 03:04 PM

cm flying raid on various location in gurgaon

शहर में अवैध रूप से चल रहे अवैध अहाते, हुक्का बार और गैस कालाबाजारी के खेल पर सीएम फ्लाइंग ने कड़ा प्रहार किया है। ताबड़तोड़ रेड के बाद सीएम फ्लाइंग ने तीन केस दर्ज कराए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : शहर में अवैध रूप से चल रहे अवैध अहाते, हुक्का बार और गैस कालाबाजारी के खेल पर सीएम फ्लाइंग ने कड़ा प्रहार किया है। ताबड़तोड़ रेड के बाद सीएम फ्लाइंग ने तीन केस दर्ज कराए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

इनमें पहली रेड एक्साइज विभाग के साथ डीएलएफ फेज-1 में ब्रिस्टल होटल के पास मुम्बई ढाबे पर की गई। यहां विभाग की अनुमति के बिना शराब पराेसी जा रही थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो यहां करीब 20 लाख शराब पी रहे थे। मौके पर मिले बिहार के रहने वाले अरमान व रवि को काबू कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह हैदर अली के साथ मिलकर यह ढाबा चला रहे हैं। इन्होंने यहां आने वाले लोगों को शराब परोसने के लिए कोई विभागीय अनुमति नहीं ली। 

 

वहीं, सीएम फ्लाइंग ने दूसरी रेड सुशांत लोक थाना एरिया के सेक्टर-42-43 मेट्रो स्टेशन के पास रीसेट बाई प्लान बी नामक अहाते पर की। यहां करीब 125 लोग मौजूद मिले जिसमें से करीब 20 लोग हुक्का पीते हुए मिले। मौके पर अहाते का मैनेजर हिमाचल प्रदेश निवासी अमित कुमार भी मिला जिसने बताया कि यह अहाता मंजीत का है। उसने विभाग से कोई अनुमति नहीं ली हुई है। टीम ने मौके से 20 फ्लेवर हुक्का, 3 डिब्बे सीसा 3 सिक्सटी फ्लेवर बरामद किए।

 

वहीं, टीम ने तीसरी रेड बादशाहपुर एरिया के खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ की। टीम ने बादशाहपुर बड़ी माता मंदिर के पास सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को घरेलू सिलेंडर से गैस चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने उसके कब्जे से 38 सिलेंडर बरामद किए। इन सभी के खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!