चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा चालक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Aug, 2025 10:22 PM

car set fire on delhi jaipur highway

पचगांव में सोमवार रात को एक चलती कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

गुड़गांव,(ब्यूरो): पचगांव में सोमवार रात को एक चलती कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

दमकल अधिकारी ललित ने बताया दमकल विभाग मानेसर को रात करीब सवा 8 बजे सूचना मिली कि दिल्ली जयपुर हाइवे पर पचगांव चौक के नजदीक एक चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक गाड़ी से नीचे कूद गया जिसके कारण उसकी जान बच गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। 

 

दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि गांव बासलंबी निवासी सतीश अपनी गाड़ी से जा रहा था कि अचानक गाड़ी में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जांच के बाद ही आग के असल कारणों का पता लग सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!