दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से उड़ाई नकदी, घटना सीसीटीवी में कैद(video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 31 May, 2018 06:30 PM

फतेहाबाद में शातिर चोरों ने एक दुकान के गल्ले से 6 हजार रुपए की राशी लूट ली। अारोपी युवक बुजुर्ग दुकानदार को सामान लेने के बहाने बातों में उलझाते रहे। इस दौरान मौके देखकर उसकी चाबी से गल्ला खोल कर नकदी निकाली और मौके से फरार हो गए। चोरी की सारी...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में शातिर चोरों ने एक दुकान के गल्ले से 6 हजार रुपए की राशी लूट ली। अारोपी युवक बुजुर्ग दुकानदार को सामान लेने के बहाने बातों में उलझाते रहे। इस दौरान मौके देखकर उसकी चाबी से गल्ला खोल कर नकदी निकाली और मौके से फरार हो गए। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक दुकान पर अाता है। अारोपी ने दुकानदार को अलग-अलग तरह का सामान निकालने को लेकर बातों में उलझाया। इस दौरान वे मौका देखकर गल्ले में लगी चाबी से गल्ला खोलता है और उसमें रखी करीब 6000 की नकदी चोरी कर मौके से निकल जाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!