बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठियां
Edited By Isha, Updated: 22 Sep, 2019 05:27 PM

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा के बाद हर पार्टी में टिकट के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। वहीं आज बल्लभगढ़ के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गए
फरीदाबाद(पूजा): हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा के बाद हर पार्टी में टिकट के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। वहीं आज बल्लभगढ़ के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गए कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट को लेकर ही जमकर लाठियां चली।
दरअसल जानकारी के अनुसार पार्टी ने 3 महीने पहले आए व्यक्ति को टिकट दे दी जिसके चलते अन्य कार्यकर्ता विरोध में उतर आए। उन्होंने टिकट बेचने का आरोप लगाया जिसके बाद लाठियां चली। बताया जा रहा है कि पृथला विधानसभा से सुरेंद्र वशिष्ठ को बसपा की टिकट दी गई है। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाए कि बाहरी व्यक्ति को पृथला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है ।विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर सम्मेलन बैठे कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया और उन्हें लाठी-डंडे के माध्यम से धर्मशाला से बाहर कर दिया।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया गया ।इसी बीच मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मंच से पिछले दरवाजे से निकल कर भाग गए । यही नहीं मौके पर पहुंचे अन्य बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मौके से नजाकत को देखते हुए भाग खड़े हुए ।
Related Story

जमीन विवाद में वर्कशॉप में तोड़फोड़, महिला कारोबारी को जान से मारने की धमकी

खाना बनाने के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(VIDEO) "कुरुक्षेत्र तो सिर्फ 'ट्रेलर' था..."कार्यकर्ताओं की धरपकड़ पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा,...

वोटर लिस्ट से नाम कटने से बचाना है तो तुरंत जमा करें फॉर्म, हरियाणा में SIR का आज आखिरी मौका

रेवाड़ी में 97 हजार से ज्यादा वोटरों ने नहीं जमा किए गणना प्रपत्र, 31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप...

हरियाणा में मॉनसून की जोरदार वापसी, कई ज़िलों में जमकर बरसे मेघ; गुरुग्राम में 6 KM लंबा जाम तो...

पानीपत में FD-RD के नाम पर लाखों की ठगी! 300 लोगों की जमा पूंजी फंसी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

"बिना पर्ची, बिना खर्ची' से मिल रही सरकारी नौकरियां", जींद में हरियाणा मॉडल की पीएम मोदी ने की...

NEET विवाद के बीच कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री, RSS के साथ 6 घंटे की बैठक...मीडिया के...

विवाद के बाद की थी लक्की ने दोस्त आकाश की हत्या, फरीदाबाद से हुआ गिरफ्तार, पिता और भाई की तलाश जारी