रोहतक में दिल्ली बाईपास स्थित अस्पताल के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 08:26 PM

breaking miscreants opened fire outside a hospital on delhi bypass in rohtak k

शहर के दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के सामने सोमवार को एक सनसनीखेज घटना

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : देर शाम दिल्ली बाईपास पर एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने लगभग 15 से 20 राउंड फायरिंग की है। घटना की सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या के क्या कारण रहे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है।

रोहतक शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे दिल्ली बाईपास पर एक निजी अस्पताल के बाहर दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और उन्होंने एक युवक पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। जिसके चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक निजामपुर का रहने वाला दिनेश उर्फ गोगा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम में व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। 

PunjabKesari

मौके पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे और इस हत्या के पीछे कारण क्या रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक युवक के बारे में भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या फिर कोई अन्य रंजिश हत्या का कारण हो सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!