2 दिन बाद मिला SYL नहर में बहे युवक का शव, कार समेत नहर में गिर गया था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2026 04:04 PM

body of youth who was swept away in syl canal found after 2 days

कुरुक्षेत्र जिले की SYL नहर में बीते दिनों कार गिर गई थी। जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। जिसमें से लड़की की लाश मिल गई थी, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं आज एसडीआरएफ और गोताखोर की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है और...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले की SYL नहर में बीते दिनों कार गिर गई थी। जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। जिसमें से लड़की की लाश मिल गई थी, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं आज एसडीआरएफ और गोताखोर की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है और युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है। 

युवक की पहचान वरुण सिंगला निवासी मुस्तापुर पिहोवा के रूप में हुई है। गोताखोर आशु मलिक ने बताया कि उन्होंने मात्र 15 मिनट के सर्च अभियान में ही लड़के का शव नहर से बरामद कर लिया गया है और पुलिस को शव सौंप दिया गया है। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि 3 फरवरी को एक कार नहर में गिर गई थी, जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। लड़की का शव उसी दिन बरामद कर लिया गया था, लेकिन लड़के का शव बरामद नहीं हुआ था। आज एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम ने युवक का शव नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!