जेल के शौचालय में लोअर के नाड़े से लटका मिला हवालाती का शव, अपहरण और हत्या के मामले में बंद था

Edited By Isha, Updated: 31 Dec, 2025 02:49 PM

body of an undertrial prisoner who was being held in connection with a kidnappi

सेंट्रल जेल में बंद हवालाती पिंजौर निवासी जतिंदर उर्फ कल्लू का शव मंगलवार को जेल की डिस्पेंसरी के शौचालय में लोअर के नाड़े से लटका मिला। सुबह 10:30 बजे सूचना मिलते ही बलदेव नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

अम्बाला: सेंट्रल जेल में बंद हवालाती पिंजौर निवासी जतिंदर उर्फ कल्लू का शव मंगलवार को जेल की डिस्पेंसरी के शौचालय में लोअर के नाड़े से लटका मिला। सुबह 10:30 बजे सूचना मिलते ही बलदेव नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को सिटी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के पैनल से करवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

जतिंदर पर 8 महीने के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज है। इस वारदात में उसके ग्रीन दो साथी भी शामिल थे। जो शराब के नशे में पहले बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म करना चाहते थे, मगर जब क्चर महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसका बच्चा लेकर भाग गए थे।

जब बच्चा रात को रोने लगा तो आरोपियों ने उसके मुंह में सेब ठूंस दिया, इससे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे के शव को जंगल में दफना दिया था। इस वारदात के बाद 8 सितंबर को जतिंदर को गिरफ्तार किया गया था। उसे 6 दिन के रिमांड के बाद अम्बाला सेंट्रल जेल में भेज दिया था। जतिंदर की टांग में गैंग्रीन बीमारी थी। इसलिए नए वह अक्सर बीमार ही रहता था। कई दिन से जेल की डिस्पेंसरी में भर्ती था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!