नेशनल हेराल्ड FIR पर बीरेन्द्र सिंह का केंद्र सरकार पर हमला, कहा– ये राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Dec, 2025 09:27 PM

birendra singh attacks the central government on the national herald fir

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। रोहतक में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है। 

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसका इतिहास मजबूत रहा है, और इसी कारण बीजेपी उससे भयभीत रहती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बीजेपी में शामिल होते ही हर नेता “पवित्र” हो जाता है, लेकिन बाहर रहे तो उसे भ्रष्ट बताया जाता है। अजित पवार का उदाहरण देते हुए उन्होंने इसे दोहरा राजनीतिक चरित्र बताया।

प्रदेश में दो खिलाड़ियों की मौत पर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह साफ तौर पर लापरवाही का नतीजा है। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मानक अनुसार पोल नहीं लगाए गए थे और नीचे से पोल टूट जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदारों पर हत्या जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस की सद्भाव यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा पार्टी की एकता और संगठन मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब दो लाख नए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चल रहा है, जो भविष्य में संगठन को नई ताकत देगा।

चुनाव प्रक्रिया और SIR पर बोलते हुए बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। वहीं RSS पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन समाज को जोड़ने की बजाय विभाजन की सोच पैदा करते हैं। सद्भाव यात्रा सोमवार को खरावड़ पहुंची, जहां बीरेन्द्र सिंह ने इसकी अगुवाई की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!