करनाल में भयानक सड़क हादसे में एक साथ थमी पति-पत्नी की सांसें,  बस ने मारी जोरदार टक्कर...खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

Edited By Harman, Updated: 15 May, 2026 11:53 AM

biker couple killed in collision with bus in karnal

हरियाणा के करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार दंपति को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार दंपति को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना घरौंडा के पास नेशनल हाईवे पर बसताड़ा के नजदीक की है। मृतकों की पहचान रंभा निवासी 45 वर्षीय वजिंद्र और उनकी 40 वर्षीय पत्नी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। सिर पर गहरी चोट लगने से दोनों की मौके पर ही सांसे थम गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि मंजर देख लोग कांप गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!