चुनाव परिणाम के बाद आप पार्टी का बड़ा फैसला, पश्चिमी हरियाणा का संगठन किया भंग

Edited By Vivek Rai, Updated: 22 Jun, 2022 06:57 PM

big decision by aam aadmi party after election result

आम आदमी पार्टी द्वारा पश्चिमी हरियाणा के सभी पार्टी संगठनों को भंग करने का फैसला लिया गया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर पश्चिमी हरियाणा में जिला, विधानसभा और जोन स्तर के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जा रहा है।

गोहाना(सुनील): नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होने के कुछ ही घंटे बाद आम आदमी पार्टी द्वारा पश्चिमी हरियाणा के सभी पार्टी संगठनों को भंग करने का फैसला लिया गया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर पश्चिमी हरियाणा में जिला, विधानसभा और जोन स्तर के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जा रहा है। हरियाणा के 46 निकायों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के केवल एक नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी को जीत मिली है। इसलिए पार्टी के इस फैसले को चुनावों में मिली हार से जोड़कर देखा जा रहा है।
PunjabKesari
 

सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली आप की हुई बुरी हार

हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी आत्मविश्वास के साथ हरियाणा निकाय चुनावों के मैदान में उतरी थी। 22 जून को चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 46 निकायों में आप के केवल एक चेयरमैन प्रत्याशी और करीब 30 पार्षद उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस्माइलाबाद नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की चेयरमैन उम्मीदवार निशा गर्ग को ही जीत नसीब हो पाई है। इसके अलावा 45 निकायों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!