मानेसर घोटालाः भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंचे कोर्ट, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को (Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 04 Dec, 2018 12:59 PM

मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाला मामले में हरियाणा के पू्र्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंचे। जिसके कारण इस केस की सुनवाई अब 19 दिसंबर.....

पंचकूला(उमंग श्योराण): मानेसर जमीन अधिग्रहण घोटाला मामले में हरियाणा के पू्र्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंचे। जिसके कारण इस केस की सुनवाई अब 19 दिसंबर को होगी। इस दौरान मामले में अन्य आरोपी कोर्ट पहुंचे। यह केस सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज कपिल राठी की कोर्ट में चल रहा है। जिसमें हुडडा के अलावा एम.एल.तायल, छतर सिंह , एस.एस. ढिल्लों , पूर्व डीटीपी जसवंत सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम आया है। 

गौरतलब है कि मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआइ ने हुड्डा सहित 34 के खिलाफ 17 सितंबर 2015 को मामला दर्ज किया था। जिसमें ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। उन पर कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!