Bhiwani: आज से 30 जून रद्द रहेगी ये ट्रेन, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Edited By Isha, Updated: 23 Mar, 2025 03:12 PM

bhiwani this train will be cancelled from today to 30 june

सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी। फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक लिया जा रहा है

भिवानी: सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी। फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 23 मार्च से 30 जून भिवानी-लुधियाना ट्रेन रद्द रहेगी।
 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी रेलसेवा 23 मार्च से 30 जून तक यह ट्रेन हिसार से प्रस्थान करेगी। जो भिवानी तक संचालित होगी। यानी कि यह रेल सेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 
ट्रेन संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54605 चुरू-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54635 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन रद्द होने से लुधियाना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!