फेसबुक पर लाइव आकर कर्मचारी ने खुद को मारी गोली, स्टाफ पर लगाया तंग करने का आरोप

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2020 05:19 PM

भिवानी के हुड्डा पार्क में देर रात एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व व्यक्ति ने फेसबुक पर अपने मरने का कारण भी बताया।

भिवानी(अशोक): भिवानी के हुड्डा पार्क में देर रात एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव अपने मरने का कारण भी बताया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जॉर्ज के रूप में हुई जो कि रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में काम करता था। 

जानकारी के अनुसार, मृतक ने मरने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो सांझी की जिसमें उसने बताया कि अस्पताल के 2 कर्मचारियों के साथ उसका विवाद हुआ था।  वहां पर उसके  एक महिला व पुरूष के साथ उसका विवाद भी हुआ था।  जॉर्ज ने फेसबुक पर बताया कि उसकी नौकरी अब चली गई थी। वह उसे बार-बार  परेशान भी करते थे। इसी परेशानी के चलते वह अब यह कदम उठा रहा है। फेसबुक पर वीडियो देखकर परिजनों ने इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी। 

वीडियों में जार्ज ने कहा कि वह अब मरने जा रहा है। उसके बच्चो को संभाल लिया जाए।  वहीं इस मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सिविल लाइन प्रभारी विधानद ने बताया मामले की शिकायत मिली है। युवक जॉर्ज ने फेसबुक के माध्यम से अपनी मौत के कारणों की जानकारी दी थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!